कोटा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात साढ़े 9 बजे के आसपास कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान अंता कस्बा के कोटड़ी गांव निवासी विजय नागर के रूप में हुई है। विजय बाइक से कोटा से अंता जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक घसीटते हुए 10 से 15 फीट दूर चली गई और बाइक में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। रिश्तेदार लोकेश नागर ने बताया कि विजय कोटा में रह रहा था। बीए फाइनल में पढ़ाई कर रहा था। पिछले डेढ़ महीने से ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने लगा था। विजय, राखी का त्यौहार करने गुरुवार क़ो बाइक से कोटा से गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विजय के पिता खेती करते है। विजय के एक बड़ी बहन है। कोटा से अंता की तरफ जा रहा था सिमलिया थाना SHO नंद सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कोटा से अंता की तरफ जा रहा था। पोलाई व कराडिया के बीच में 8 लेन से डेढ़ किमी पहले अज्ञात वाहन ने बाइक सवार क़ो टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया। बाइक घसीटते हुए दूर चली गई। सम्भवतया रगड़ से चिंगारी उठी और बाइक में आग लग गई। युवक के पास से आधार कार्ड मिला है। जिससे उसकी पहचान हुई। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।