जोधपुर महानगर (पूर्व व पश्चिम) के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में कई मामले दर्ज किए गए। तीन तलाक का मामला मथानिया थाने में दर्ज किया गया है। वहीं अवैध बजरी खनन कर डंपर में परिवहन करते दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए-शहर की क्राइम की खबरें- तीन तलाक का मामला दर्ज तिंवरी निवासी मुस्कान (25) ने अपने पति कासिम निवासी कादरी कॉलोनी, बीकानेर के खिलाफ प्रताड़ना और तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी जेवरात लेकर बिना बताए घर से गई जोधपुर के करवड़ थाने में पति ने पत्नी के खिलाफ घर से सोने चांदी के गहने ले जाने को लेकर मामला दर्ज करवाया। विनायकपुरा भवाद निवासी सचिन विश्नोई ने अपनी पत्नी वसुंधरा (20) के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिवादी का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। अवैध बजरी खनन पर पुलिस की स्ट्राइक, 3 डंपर जब्त बोरानाडा: रिको एरिया पेप्सी तिराहा के पास अवैध बजरी खनन कर डंपर में परिवहन करते आरोपी श्यामसुंदर विश्नोई (35) निवासी केरू और बिलाल (30) निवासी फलौदी को गिरफ्तार कर 4/21 एमएमडीआर एक्ट में केस दर्ज किया गया। लूणी: अमृता देवी सर्किल फींच के पास अवैध बजरी से भरे डंपर जब्त कर आरोपी मेवाराम देवासी (19) निवासी बाड़मेर और कमल चौधरी (28) निवासी बालोतरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महामंदिर: कृषि मंडी के पास सार्वजनिक स्थान पर गुब्बा अंक पर्चियां काटकर खाईवाली करते मनोज सासी को पकड़ा गया। मौके से 830 रुपए जुआ राशि जब्त की गई। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आचार्यों का बास क्षेत्र से एक युवती बिना बताए घर से लापता हो गई। परिजनों की ओर से इसको लेकर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागोरी गेट थाना क्षेत्र में मिरासी कॉलोनी से परिजनों के साथ जालोरी गेट घूमने निकली एक बालिका बगीचे में अम्मी चीज लेकर आती हूँ कहकर रुकी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का अंदेशा जताया है। सफाई कर्मचारी की मौत सरदारपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम की सफाई कर्मचारी शशि (45) निवासी रेलवे स्टेशन रोड की मेडिकल कॉलेज के सामने ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और साइलेंट अटैक आने से एमडीएम हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना 27 अगस्त सुबह 6 बजे के करीब की है। अब उसके परिजनों की ओर से मृग रिपोर्ट तो गई है।