बीकानेर शहर में कोटगेट से बाहर निकलते ही स्थित केवलजी पंसारी की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी। इसके बाद दुकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर आग काफी तेज हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और समय रहते उस पर काबू पा लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल जानकारी के अनुसार, दुकान से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें दिखाई दीं। लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से दुकान में रखा पंसारी का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर जमा हुई भीड़ आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकल टीम की कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। कोटगेट पर पंसारी की दो दुकानें हैं। दोनों दुकानों में घरेलू मसालों के साथ आयुर्वेद से जुड़े मसाले भी मिलते हैं। आम दिनों में दिन के समय इन दुकानों पर भारी भीड़ रहती है। पास ही फूल-माला बेचने वाले दर्जनभर लोग बैठते हैं। वीडियो : अनुभव खत्री, बीकानेर