बीकानेर के रायसर में एनएच-11 पर एमएन कॉलेज के पास ऊंटगाड़ी और पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ, जिसमें एक 60 साल के बुजुर्ग और 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले में फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल बीकानेर भेजा गया है। ऊंटगाड़ी और पिकअप में टक्कर बीकानेर के रायसर में एनएच-11 पर एमएन कॉलेज के पास शनिवार सुबह ऊंटगाड़ी और पिकअप की भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार ऊंटगाड़े में चार लोग सवार थे। दोनों वाहनों में टक्कर होने से बुजुर्ग और एक बच्चे की मौत हो गई। बुजुर्ग मृतक के बेटे रामनिवास ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, नापासर थाने के एएसआई मनोज कुमार पुलिस जाप्ते के साथ बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इलाज के दौरान 14 साल के पंकज की भी मौत हो गई। तो वहीं, बाकी दो बच्चे बजरंग और मोनू का इलाज जारी है। सड़क से वाहनों के हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीबीएम की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। साथ ही पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। दो की मौत, दो घायल इस हादसे में गोपीराम पुत्र भारमल विश्नोई (60), निवासी बंधाला, हाल तिलक नगर बीकानेर और पंकज पुत्र सहीराम (14), निवासी मुकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बजरंग पुत्र रामनिवास (10), मोनू पुत्र शिवराज (12), निवासी घट्टू नोखा घायल हो गए।