बीकानेर जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 41 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे। पार्टी प्रवक्ता मनीष सोनी के अनुसार, प्रत्याशियों की ओर से नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर निशांत जैन और एडीएम सिटी रीना छिपा को जिला परिषद के सभी 41 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न (सिंबल) सौंपे। इस दौरान चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड, महावीर सैनी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित और मीडिया संयोजक मनीष सोनी मौजूद रहे।