जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में बुधवार को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। इस जिले में 86.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के कुल 1,19,635 मतदाताओं में से 1,03,160 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग पिपाड़ सिटी में 89.59 प्रतिशत और तिंवरी में 89.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अब 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान जोधपुर नगर निगम के लिए होगा। इन सभी के परिणाम 14 सितंबर को आएंगे। इस दौरान जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुए। हालांकि बालेसर में करीब 3:30 बजे फर्जी वोटिंग के शक में दो पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को हटाया। इससे पहले भी बालेसर में दोपहर करीब 1 बजे भी मतदान केंद्र के बाहर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान भी झड़प हो गई थी। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट… मथानिया में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर था। इसके बाद भी वह वॉकर के सहारे वोट देने पहुंचा। इस दौरान बूथ पर मौजूद कर्मचारी उसे अंदर तक मतदान केंद्र पर लेकर गए। बालेसर के वार्ड नंबर 15 में ईवीएम मशीन समय पर शुरू नहीं होने से लंबी लाइन लगी। यहां लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इधर, बिलाड़ा नगर पालिका में चार प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 16, 19 और 36 नंबर वार्ड के प्रत्याशी है। इन 6 नगर पालिका में 1 लाख 19 हजार 635 मतदाता है, जो 523 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपालगढ़ नगर पालिका में है, जहां 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सबसे कम प्रत्याशी मथानिया और तिंवरी नगर पालिका में है। जहां 80-80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब पढ़ें जिले की किस निकाय में कितना प्रतिशत हुआ मतदान पीपाड़ सिटी: यहां सबसे ज्यादा 89.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 29,485 मतदाताओं में से 26,415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिंवरी: 12,506 मतदाताओं में से 11,175 मतदाताओं ने मतदान किया और वोटिंग प्रतिशत 89.36 रहा। मथानिया: यहां 14,310 मतदाताओं में से 12,713 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 88.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बालेसर सत्ता: यहां 15,359 मतदाताओं में से 13,709 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 89.26 रहा। भोपालगढ़: यहां 19,465 मतदाताओं में से 17,011 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 87.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बिलाड़ा: यहां 28,510 मतदाताओं में से 22,137 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 77.65 प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि बिलाड़ा नगरपालिका के चार वार्डों में प्रत्याशियों निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
यहां देखें किस निकाय में कितनी प्रतिशत वोटिंग समय के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत जिले में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक 30.81 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत, 6 बजे तक 85.79 प्रतिशत रहा। जोधपुर जिले में फाइनल वोटिंग प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। इन 6 नगर पालिकाओं में कितने मतदाता