मेटा के ऑफिस में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और तोड़फोड़ के आरोपों के मामले मुंबई और हैदराबाद में सामने आए हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर नारे लिखे गए। पुलिस ने यूथ कांग्रेस की मुंबई अध्यक्ष जीना सबरीन समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, हैदराबाद में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मेटा के ऑफिस परिसर में घुसकर नारेबाजी करते दिखे। वीडियो में एक गमला टूटता हुआ भी नजर आया। दोनों शहरों में प्रदर्शन अपने नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में किए गए थे। मुंबई में मेटा ऑफिस के बाहर नारे लिखे, 4 नामजद मुंबई पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे 20 से 25 लोग BKC के वर्ल्ड वन बिल्डिंग स्थित मेटा ऑफिस के बाहर जमा हुए और नारेबाजी की। FIR में आरोप है कि लाल फूलों वाली ड्रेस पहनी एक महिला ने बिल्डिंग के शीशे पर 'RSS KA BETA META' लिखा, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीना सबरीन, इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पवन मजेठिया, निखिल रुपारेल और जाफर नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया है। इनके अलावा 15 से 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) और 135 और महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1995 की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया है। हैदराबाद में मेटा ऑफिस परिसर में घुसे कार्यकर्ता शुक्रवार को तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिवा चरण रेड्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हैदराबाद स्थित मेटा ऑफिस परिसर में पहुंचे। वे हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया के पास दिखाई दिए। बिल्डिंग के बाहर एक गमला टूटने का वीडियो भी सामने आया। पुलिस ने करीब 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया था। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मुंबई और गुरुग्राम में भी यूथ कांग्रेस की ओर से इसी तरह के प्रदर्शन किए जाने की खबरें आईं। मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने IT और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का पोस्टर भी जलाया था। अकाउंट पर पाबंदी के विरोध में प्रदर्शन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में मेटा के ऑफिसों पर प्रदर्शन किया था। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के अकाउंट पर पाबंदियां लगाई थीं। यूथ कांग्रेस ने मेटा से अकाउंट और पोस्ट बहाल करने की मांग की थी। संगठन ने कंपनी को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में उसके ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे। BJP बोली- कांग्रेस गुंडों की पार्टी, निजी कंपनियों के ऑफिस में तोड़फोड़ इसका मॉडल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शनिवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में मेटा के ऑफिस में तोड़फोड़ की और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी साझा किया। भंडारी ने दिल्ली में हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में घुसकर बिना शर्ट के प्रदर्शन किया और भारत का अपमान किया। उन्होंने कांग्रेस को 'गुंडों की पार्टी' बताते हुए कहा कि निजी कंपनियों के ऑफिस में तोड़फोड़ करना कांग्रेस का मॉडल है। भंडारी ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भारत 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था। KTR बोले- घटना से हैदराबाद की कारोबारी छवि को नुकसान BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने भी हैदराबाद में हुए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने X पर लिखा कि हैदराबाद ने कई दशकों की मेहनत और कारोबारी नीतियों के दम पर एक बड़े बिजनेस हब के रूप में पहचान बनाई है। इस शहर से देशभर के लाखों परिवारों को रोजगार मिलता है। KTR ने कहा कि मेटा का भारत में सबसे बड़ा कैंपस हैदराबाद में है। कंपनी ने शहर को इसलिए चुना था, क्योंकि उसे यहां सुरक्षित कामकाजी माहौल देने का भरोसा दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि तेलंगाना में तीन साल के शासन के दौरान क्या कांग्रेस हैदराबाद में मेटा जैसी कोई बड़ी वैश्विक कंपनी लेकर आई है? राहुल गांधी को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या भारत में कंपनियां लाने का उनका तरीका गुंडागर्दी है? KTR ने कहा, 'कल की घटना में सिर्फ शीशे नहीं टूटे, बल्कि ब्रांड हैदराबाद का भरोसा भी टूटा है।'
हैदराबाद के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़, मुंबई में भी हंगामा:यूथ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन; अकाउंट सस्पेंड होने का विरोध
मेटा के ऑफिस में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और तोड़फोड़ के आरोपों के मामले मुंबई और हैदराबाद में सामने आए हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शी...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...