असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में BJP को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में BJP को 1,472.8 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले। चुनाव आयोग ने यह आंकड़े बुधवार को जारी किए। केरलम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP का खर्च अभी सामने नहीं आया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने असम में सबसे ज्यादा ₹96 करोड़ खर्च किए। पार्टी ने यहां 82 सीटों पर जीत दर्ज की। 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 22 सीटें ज्यादा हैं। असम, बंगाल और पुडुचेरी में NDA ने सरकार बनाई। वहीं, केरलम में INDIA और तमिलनाडु में TVK और कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस का चंदा घटकर 103.2 करोड़ रुपए हुआ चुनावी अवधि के दौरान BJP के फंड में 904.6 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। 15 मार्च को पार्टी के पास 6,722.6 करोड़ रुपए थे, जो 6 मई तक बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपए हो गए। वहीं, कांग्रेस के चुनावी फंड में 65.86 करोड़ रुपए की कमी आई। चुनावी अवधि की शुरुआत में पार्टी के पास करीब 169.06 करोड़ रुपए थे। इनमें 22.9 करोड़ रुपए नकद और 146.1 करोड़ रुपए बैंक खातों में जमा थे। 6 मई तक यह रकम घटकर करीब 103.2 करोड़ रुपए रह गई। पुडुचेरी में BJP ने 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए BJP ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में करीब 159.7 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें करीब 130.4 करोड़ रुपए सामान्य पार्टी प्रचार पर और बाकी रकम उम्मीदवारों व इससे जुड़े खर्च पर लगे। असम में BJP ने सबसे ज्यादा 96.27 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 76.73 करोड़ रुपए सामान्य पार्टी प्रचार और 19.54 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर खर्च हुए। तमिलनाडु में BJP का कुल खर्च 51.56 करोड़ रुपए रहा। इसमें 44.51 करोड़ रुपए सामान्य प्रचार और 7.05 करोड़ रुपए उम्मीदवारों के नामांकन से जुड़ी चीजों पर खर्च हुए। लेकिन पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली। तमिलनाडु में मीडिया विज्ञापनों पर करीब 23.96 करोड़ रुपए, स्टार प्रचारकों की यात्रा पर करीब 10.04 करोड़ रुपए और प्रचार सामग्री पर करीब 5.85 करोड़ रुपए खर्च किए गए। पुडुचेरी में BJP ने 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 9.19 करोड़ रुपए सामान्य प्रचार और 2.71 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर खर्च हुए। कांग्रेस ने प्रचार पर 143 करोड़ रुपए खर्च किए कांग्रेस ने पांचों राज्यों में सामान्य पार्टी प्रचार पर 143 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 105.55 करोड़ रुपए खर्च किए। इस तरह उसका कुल चुनावी खर्च 248.55 करोड़ रुपए रहा। कांग्रेस के केंद्रीय मुख्यालय ने पांचों राज्यों में सामान्य प्रचार पर 40.52 करोड़ रुपए खर्च किए। राज्य और स्थानीय इकाइयों ने इसी मद में 102.49 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस के सामान्य प्रचार खर्च में केरल का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा। वहां पार्टी ने 59.28 करोड़ रुपए खर्च किए। केरल में कांग्रेस ने लेफ्ट फ्रंट को सत्ता से हटाया था। इसके बाद असम में सामान्य प्रचार पर 22.62 करोड़ रुपए खर्च किए। साल 2024-25 में पार्टियों की कमाई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने साल 2024-25 के लिए पार्टियों की इनकम जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की कुल आय ₹6,769.15 करोड़ थी। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 326 सांसदों, 14 राज्यों के CM पर आपराधिक केस, लोकसभा के 251 और राज्यसभा के 75 सदस्यों पर मामले सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को पेश राजनीति के अपराधीकरण पर पेश रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के 543 में से 251 सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं। राज्यसभा के 233 में से 75 सदस्यों के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें…