प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने पनिहारी गार्डन में 'सेवा ज्योति यात्रा' और 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने 'वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे' का नारा दिया। पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक वे न थकेंगे, न रुकेंगे। उन्होंने बताया कि वे महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीते हैं। माटी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टांक, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, चुनाव प्रभारी श्रवणसिंह राव और जिला सह प्रभारी आवडदान चारण ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा ज्योति यात्रा पनिहारी गार्डन से शरू होकर माली छात्रावास होते हुए जेल चौराहा पहुंची। इस यात्रा में पदाधिकारी हाथ मे मशाल लिए, कार्यकर्ताओ पार्टी के झण्डे के साथ पैदल यात्रा कर जेल चौराहे पर सेवा ज्योति स्थापित कर सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व मंच संचालन नरपतदान चारण ने किया। साथ ही नगरपालिका अध्यक्षों का साफ माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा सदस्य मौजूद रहे।