डीडवाना पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी डीडवाना वृत्त की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन गाढ़ा बास स्थित गोपाल गौशाला परिसर में प्रातः 10:00 बजे से होगा। भाजपा संगठन के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव की भावी रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना है। बैठक के दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति डीडवाना से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से पार्टी स्तर पर आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे।