राजसमंद | महर्षि दधीचि सेवा संस्थान कांकरोली की ओर से 19 सितम्बर को महर्षि दधीचि जयंती से एक दिन पूर्व शुक्रवार को कमला नेहरू सेटेलाइट हॉस्पिटल में सुबह 2 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर प्रभारी संजय व्यास, सतीश व्यास, नरेंद्र कुमार शर्मा, गौतम शर्मा आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। वहीं 19 सितम्बर को महर्षि दधीचि जयंती के दिन मुखर्जी चौराहा स्थित कुमावत समाज के नोहरे में जयंती मनाई जाएगी। कांकरोली दाधीच समाज के अध्यक्ष डॉ. महेशदत्त दाधीच ने बताया कि सुबह 10 बजे शिव रूद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर एक बजे महिला मंडल की ओर से मां भगवती दधिमथी मंगल पाठ किया जाएगा। दोपहर दो बजे से महर्षि दधीचि पूजा-अर्चना, साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण होगा।