बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई को लेकर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि VIP के आने पर ही सड़कें सुधारी जाती हैं, शहर को साफ-सुथरा किया जाता है। फिर आम लोगों (मुंबईकर) को सुविधा क्यों नहीं मिलती? कोर्ट ने कहा कि खास मेहमानों के आने पर 2 दिन सफाई का दिखावा करने के बजाय शहर को हमेशा साफ रखना चाहिए। दरअसल, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन के मुंबई दौरे से पहले शहर की सड़कों की सफाई कराई गई थी। दोनों 16 नवंबर को मुंबई पहुंचे थे। 17 नवंबर को वे अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने गली क्रिकेट खेला, जबकि प्रिंस विलियम इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते हुए भी नजर आए। हाईकोर्ट बोला- 2 दिन की सफाई नहीं, पूरे साल साफ रखें शहर जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच बढ़ते वायु प्रदूषण और कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड के पास जहरीली गैसों के रिसाव को लेकर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा, 'जब खास लोग शहर में होते हैं तो BMC सड़कें साफ-सुथरी कर देता है। ऐसा हमेशा के लिए क्यों नहीं कर दिया जाता? सड़कों के साफ-सुथरे होने का दो दिन का दिखावा करने के बजाय BMC कोई स्थायी व्यवस्था कर सकती है।' कोर्ट ने ये भी कहा कि इस तरह की सफाई हर जगह, हर समय होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल उन जगहों को बेहतर किया जाए, जहां खास लोग जाएं। मामले में अब 7 दिसंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट बोला- प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद क्यों नहीं करते? कोर्ट ने सड़कों और समुद्र किनारे प्लास्टिक कचरा मिलने पर चिंता जताई। जजों ने पूछा कि प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन क्यों नहीं लगाया जा सकता? उन्होंने सरकार से प्लास्टिक को लेकर पॉलिसी की जानकारी भी मांगी और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को कहा। मंगलवार को जजों ने कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया था। वहां प्लास्टिक से भरे कचरे के ढेर देखकर चिंता जताई। कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी से वहां की बदबू और प्रदूषण की जांच कर 7 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:बच्ची ने बोल्ड किया, सचिन फील्ड पर मौजूद थे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। विलियम और केट ने मुंबई के बलार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। पूरी खबर पढ़ें…
बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार:VIP के लिए सड़कें चमकाईं, जनता को यह सुविधा क्यों नहीं; ब्रिटिश प्रिंस के दौरे पर हुई थी सफाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई को लेकर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि VIP के आने पर ही सड़कें सुधारी जाती हैं, शहर को साफ-सुथरा किया जाता है। फिर आम लोगों (मुंबईकर) को...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...