एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी कई उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। दोनों एयरलाइंस ने रियाद और दम्माम आने-जाने वाली फ्लाइट्स 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, जेद्दा के लिए उड़ानों पर 21 नवंबर तक रोक रहेगी। एयर इंडिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। एयरलाइन के मुताबिक, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन तारीखों तक दोनों एयरलाइंस की सऊदी अरब के इन शहरों से जुड़ी उड़ानें बंद रहेंगी। आज की बाकी बड़ी खबरें… जेईई एडवांस की परीक्षा 23 मई 2027 को होगी, कंप्यूटर पर मिलेगा बेसिक कैलकुलेटर आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस 2027 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 23 मई 2027 को होगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in भी शुरू कर दी गई है। परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहली बार 2026 या 2027 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा दी है। 2025 या उससे पहले 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर बेसिक कैलकुलेटर भी मिलेगा। यह सामान्य कैलकुलेटर होगा, साइंटिफिक नहीं। इसमें 10 से 12 अंकों तक की संख्या दिखाई दे सकेगी। वहीं, 2027 की परीक्षा में तीसरे अटेम्प्ट की मांग को लेकर 12 हजार से ज्यादा छात्र ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हथियार और ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 10 गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सक्रिय हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गातारू गैंग के प्रमुख सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस और हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से गिरोह का नेटवर्क काफी हद तक ध्वस्त हो गया है। गिरोह के प्रमुख सदस्यों और अन्य आरोपियों के बीच हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 नवंबर को होगा जारी, अंतिम सूची 16 जनवरी को आएगी चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 नवंबर को जारी करेगा। वहीं, अंतिम मतदाता सूची 16 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत पूरी की जाएगी। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को आधार तारीख (क्वालिफाइंग डेट) तय किया गया है। यानी इस तारीख तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मतदाता 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आवेदनों का निपटारा 8 जनवरी तक किया जाएगा। सिक्किम के नाथुला में फंसे 900 से ज्यादा टूरिस्ट को सेना ने बचाया, इलाके में बर्फबारी जारी सिक्किम के नाथुला, बाबा मंदिर और त्सोमगो झील में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 900 से ज्यादा टूरिस्ट को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया है। भारतीय सेना की 'त्रिशक्ति कोर' ने के अधिकारियों के मुताबिक, यह बचाव अभियान बेहद कठिन मौसम के बीच चलाया गया। गुरुवार को भारी बर्फबारी की वजह से आवाजाही ठप हो गई थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए थे। मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे पैनल का कार्यकाल सातवीं बार बढ़ाया, अब 20 मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपने को कहा केंद्र सरकार ने मणिपुर की 2023 की हिंसा की जांच कर रहे जांच आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए छह महीने का और विस्तार दिया है। अब यह आयोग अगले साल 20 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। आयोग का कार्यकाल सातवीं बार बढ़ाया गया है। तीन सदस्यीय इस पैनल के प्रमुख अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बलबीर सिंह चौहान हैं। इस पैनल का गठन 4 जून 2023 को किया गया था, जो उस साल मई में पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के बाद हुआ था। शुरुआत में इसके प्रमुख गुवाहाटी हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अजय लांबा थे, जिन्होंने 28 फरवरी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 1 मार्च को जस्टिस चौहान ने कार्यभार संभाला। हैदराबाद में ड्राइविंग ट्रेनिंग के दौरान वाहन पलटा, सेना के 7 जवान घायल हैदराबाद के निकट चेवेल्ला में शुक्रवार को ड्राइविंग ट्रेनिंग के दौरान वाहन पलट जाने से सेना के सात जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 13 जवानों में से सात को चोटें आईं। उनका इलाज यहां गोलकुंडा के एक आर्मी अस्पताल में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक अंडर-ट्रेनिंग ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वाहन यहां मेहदीपट्टनम से रवाना हुआ था। भागवत बोले- सर्विस कोई पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि सर्विस कोई पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। हम केवल अपनी आजीविका कमाने के लिए काम नहीं करते, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि दुनिया सुचारू रूप से चलती रहे। डॉ. संजय पैठणकर को 'विदर्भ गौरव' पुरस्कार प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि करुणा और संवेदनशीलता ही मानवता और समाज का आधार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को बदले में कुछ भी पाने की उम्मीद किए बिना दूसरों की सेवा करनी चाहिए। महाराष्ट्र के इंदापुर में किसान धरने पर बैठे, नीरा नदी में पानी छोड़े जाने की मांग इंदापुर(महाराष्ट्र) में शुक्रवार को नीरा नदी में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों ने सराटी गांव में सड़क जाम कर दी है। सांसद धैर्यशील मोहिते पाटिल और हर्षवर्धन पाटिल की अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। किसानों ने तब तक अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया है, जब तक कि कोई ठोस फैसला नहीं ले लिया जाता। PM मोदी के नाम पर दिवाली पर ₹8 हजार देने का मैसेज फर्जी, गुजरात पुलिस ने किया अलर्ट गुजरात पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर दिवाली पर 8,000 रुपये देने वाले मैसेज को फर्जी बताया है। साइबर ठग सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने और फर्जी वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद लोगों से यह मैसेज 5 वॉट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप और 20 दोस्तों को भेजने को कहा जाता है। पुलिस के मुताबिक, लिंक के जरिए ठग वॉट्सएप का एक्सेस हासिल कर सकते हैं और फर्जी APK ऐप डाउनलोड करवाकर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और मैसेज चुरा सकते हैं। इससे बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। पुलिस ने साफ किया कि ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं है। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, APK फाइल डाउनलोड न करने और OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है। CCPA- ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही, टिप फीचर हटाए; 10 लाख जुर्माना भी लगाया केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ओला का संचालन एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड करती है। प्राधिकरण ने कंपनी को टिप फीचर हटाने का आदेश भी दिया है। सीसीपीए ने 10 नवंबर को यह आदेश दिया। प्राधिकरण ने पाया कि ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही थी। एप पर टिप देने के लिए संदेश दिखाए जाते थे। सीसीपीए ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना। सीसीपीए ने ओला को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है। ओला हर एक राइड पर 10 से 50 रु. तक एडवांस टिप का विकल्प देती है। दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार के ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात करीब 9:15 बजे छावला पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 साल के अभिनव सिंह के तौर पर हुई है। जो बिहार के मुज्जफ्फरपुर का रहने वाला था और लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था। हादसे के समय कार की रफ्तार 200kmph थी। मृतक अभिनव ने इसका वीडियो स्नैपचैट पर शेयर किया था। वेरका ने पंजाब और दिल्ली-NCR में 13 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ाईं पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड 'वेरका' ने अपने पाउच वाले दूध के कई प्रकारों की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में 1 रुपये से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बदलाव 13 नवंबर की सुबह से पंजाब और दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाकों में लागू हो जाएगा। JNU यौन उत्पीड़न: प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर कोर्ट की रोक दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि नौकरी से हटाने से पहले नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी है। जस्टिस अनूप जे भंभानी ने 9 अक्टूबर के बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगा दी। अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। 11 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
भास्कर अपडेट्स:एयर इंडिया की सऊदी अरब की कई उड़ानों पर रोक, रियाद-दम्माम की फ्लाइट 30 नवंबर तक बंद
एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी कई उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। दोनों एयरलाइंस ने रियाद और दम्माम आने-जाने वाली फ्लाइट्स 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, जेद्दा के लिए उड़ानों...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...