जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 12 घंटे के अंदर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के केंद्र डोडा और किश्तवाड़ जिले में रहे। पहला झटका सुबह 2:38 बजे किश्तवाड़ में आया जिसकी तीव्रता 3.3 थी। इसके बाद सुबह 8:31 बजे डोडा में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं इसके 17 मिनट बाद डोडा में सुबह 8:48 बजे 3.8 तीव्रता का सबसे तेज झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था। दोपहर 1:09 बजे डोडा में फिर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। असम के कामरूप जिले में भी शनिवार दोपहर 2:43 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 आंकी गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… CRPF जवान ने अफसर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी, फोर्स ने नौकरी से निकाला CRPF ने एक जवान को नौकरी से निकाल दिया है। उस पर सोशल मीडिया पर अपने कमांडर को जान से मारने की धमकी वाले मैसेज पोस्ट करने का आरोप है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान असम के प्रोबेशनरी कांस्टेबल पिनाक नाथ के तौर पर हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के डोडा में CRPF की 33वीं बटालियन की अल्फा कंपनी से था। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में फोर्स में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जवान ने कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था कि वह अपने कंपनी कमांडर और फिर खुद को मार डालेगा। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को लेकर CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी CBI ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटरों के खिलाफ 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के पैनल पकड़े गए और बंद कराए गए। जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल का पता चला है। CBI के मुताबिक, ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 12 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जो 19 नवंबर तक रहेगी। अब CBI विदेश में मौजूद अन्य आरोपियों और नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। कर्नाटक भर्ती घोटाले में ED की कार्रवाई, KPSC के 3 अधिकारियों की 1.22 करोड़ की संपत्ति जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. सहुकार, पूर्व सदस्य बी.वी. गीता और IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की 1.22 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं। ED ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई KPSC भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। जब्त संपत्तियों में चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। गंगवार उस समय KPSC में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे। रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम, 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होंगे प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन और रैली के लिए नए नियम तय किए हैं। इसमें 50 हजार लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे ही हो सकेंगे। आयोजकों को कम से कम 10 दिन पहले आवेदन देना होगा, जिसमें उन्हें नगर निगम दिल्ली से परमिशन भी लेनी होगी। आयोजकों को ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग के लिए पुलिस के साथ तालमेल करना होगा। सड़क, फुटपाथ या इमरजेंसी वाले रास्ते बंद करने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा के बीच दिल्ली से पटना का हवाई किराया ₹18 हजार पर पहुंचा, CTI ने विमानन मंत्री को लिखा पत्र छठ पूजा और शादी के सीजन के चलते पिछले 15 दिनों में हवाई किराया 50% तक बढ़ गया है। व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर किराए में बढ़ोतरी रोकने और हवाई टिकटों की अधिकतम कीमत तय करने की मांग की है। संगठन के मुताबिक, दिल्ली से पटना का हवाई टिकट करीब 18 हजार रुपए और दरभंगा का 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली से मुंबई का किराया करीब 15 हजार, बेंगलुरु का 16 से 18 हजार, अहमदाबाद का 11 हजार और हैदराबाद का 11 से 15 हजार रुपए तक हो गया है। CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक इन रूटों पर टिकट करीब आधी कीमत में मिल रहे थे। अहमदाबाद में दिलजीत के कॉन्सर्ट पर आपत्ति, शराब-हथियार वाले गानों और बुलेट बेल्ट पर रोक की मांग अहमदाबाद जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने 21 नवंबर के दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने रोकने की मांग की गई है। कॉन्सर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। DCPU ने बच्चों को स्टेज पर नहीं बुलाने और कारतूस या बुलेट बेल्ट नहीं पहनने देने को भी कहा है। यह पत्र 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को भेजा गया था। भगवंत मान को लाहौर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लाहौर जाने की इजाजत मिलने पर अब सवाल खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को साफ संकेत दे दिया है कि उन्हें क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद कम है। भगवंत मान को पाकिस्तान के लाहौर में होने वाले एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का न्योता मिला है। यह कार्यक्रम चौथा इंटरनेशनल पंजाबी कॉन्फ्रेंस है, जो 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में होगा। मुख्यमंत्री के तौर पर विदेश जाने के लिए उन्हें केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस लेना जरूरी है। सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन पर प्रतिबंध 5 साल बढ़ाया केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा दिया है। सरकार ने संगठन को गैरकानूनी घोषित किया है। पुराना प्रतिबंध 14 नवंबर को खत्म हो रहा था। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईआरएफ पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप हैं।
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में 12 घंटे में 4 बार भूकंप आया, सबसे तेज झटका 3.8 तीव्रता का रहा, असम में भी भूकंप
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 12 घंटे के अंदर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के केंद्र डोडा और किश्तवाड़ जिले में रहे। पहला झटका सुबह 2:38 बजे किश्तवाड़ में आया जिसकी तीव्रता 3.3 थी। इसके बाद सुबह 8:31 बजे डोडा म...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...