चार नगा नागरिकों की हत्या के विरोध में बुलाई गई 24 घंटे की आम हड़ताल के कारण सोमवार को मणिपुर में जनजीवन प्रभावित रहा। इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और हत्याओं के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। प्रदर्शनकारियों के पथराव किए जाने पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 'नेटिव पीपल्स कमिटी मणिपुर' की बुलाई गई यह हड़ताल आधी रात से शुरू हुई। इसका असर घाटी के सभी पांच जिलों और उखरुल जिले के नागा बहुल इलाकों में देखने को मिला। बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन के साधन सड़कों से नदारद रहे। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने अवैध यूनानी हेल्थकेयर कॉल सेंटर पकड़ा, 40 मोबाइल फोन जब्त,12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां काम करने वाले लोग खुद को डॉक्टर बताकर ग्राहकों को ठगते थे। वे ग्राहकों को यूनानी दवाएं खरीदने के लिए राजी करते थे, जिसके लिए वे एक हेल्थकेयर कंपनी और उसके डिस्ट्रीब्यूटर से चुराए गए गोपनीय डेटा का इस्तेमाल करते थे। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह 'एमडीएल नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' / 'नेचुरल यूनानी हेल्थ केयर' के नाम पर काम कर रहा था। पुलिस ने 40 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और छह फर्जी मोहरें जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल इस धोखाधड़ी में किया जाता था। लैपटॉप में ग्राहकों की गोपनीय जानकारी और अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर में कुआं खोदते समय मिट्टी धंसी, चार मजदूरों की मौत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के गांव में कुआं खोदते समय मिट्टी धंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सोलापुर के जिला कलेक्टर एस. कार्तिकेयन ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे पंढरपुर तालुका के अम्बे गांव में हुई, जहां खेत में जेसीबी मशीन की मदद से 50 फीट गहरा कुआं खोदा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मिट्टी और चट्टानें धंस गईं, जिससे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बचाव अभियान शुरू किया गया, जो लगभग 30 एनडीआरएफ (NDRF) कर्मियों की मदद से करीब 25 घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 11:30 बजे तक शवों को बाहर निकाल लिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि शवों को परिजनों को सौंपने से पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा। कार्तिकेयन ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर बिना अनुमति के ब्लास्टिंग (विस्फोट) की गई थी। अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाने की याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR के मामले में गिरफ्तारी या किसी अन्य सख्त कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्हें इसी साल मई में मिली अंतरिम सुरक्षा 6 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी। यह FIR पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणियां करने को लेकर दर्ज की गई थी। चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड, 65.37 लाख श्रद्धालु पहुंचे; बद्रीनाथ में 23.21 लाख ने दर्शन किए, आज कपाट बंद होंगे चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा 23 लाख 21 हजार 401 श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को भी यहां 17 हजार 532 लोगों ने दर्शन किए। बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी। वहीं, केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल से 11 नवंबर के बीच 19 लाख 33 हजार 138 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वर्ष 2023 के बाद यह केदारनाथ में दर्शन करने वालों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 सोमवार सुबह 3:07 बजे (IST) अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 179 किमी की गहराई पर था। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में 4 नागरिकों की हत्या के विरोध में हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया
चार नगा नागरिकों की हत्या के विरोध में बुलाई गई 24 घंटे की आम हड़ताल के कारण सोमवार को मणिपुर में जनजीवन प्रभावित रहा। इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और हत्याओं के खिलाफ नारेबाजी की, ज...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...