बहुजन समाज पार्टी जिला टोंक की बैठक शनिवार को बसपा के मुख्य जोन प्रभारी एडवोकेट हरि सिंह तेनगुरिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैरवा धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिले की सभी पंचायत समितियों में सदस्य व जिला परिषद सदस्य के पदों पर प्रत्याशी उतारने के संबंध में जरुरी निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन का विस्तार कर पार्टी की गतिविधियों को गांव-ढाणी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।