बूंदी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पंचायत समिति बैठक हुई। यह बैठक पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मुख्य वक्ता रहे। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। उम्मीदवार का जनता से जुड़ाव और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम जल्द घोषित होगा। शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा, क्योंकि भाजपा सरकार का दुरुपयोग कर चुनाव में बेईमानी कर सकती है, जैसा नगर निकाय चुनाव में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पुलिस प्रशासन के जरिए निर्दलीय और कांग्रेस उम्मीदवारों को डराया। राहुल गांधी देशभर में इस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। 'एकजुट रहकर सब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे' बैठक में मुख्य वक्ता पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा ने कहा कि हम सब एकजुट होकर सब साथ मिलकर एक राय से पंचायती राज चुनाव लड़ेंगे जब कांग्रेस पार्टी का सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य ज्यादा से ज्यादा जीतेंगे तो हमारा प्रधान और जिला प्रमुख बनेगा। जब हम पूरी तरह से मजबूत होंगे तो हमारे विकास कार्य भी तेज गति से होंगे। बैठक को बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप रंधावा, कांग्रेस नेता हनुमान बाकल, करण सिंह, पूर्व प्रधान जय किशन मीणा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण मीणा ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, मनवीर सिंह रामकैलाश नागर, योगेश चित्तौड़ा, इमरान देशवाली, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, बाबूलाल भातडिया, राधेश्याम मीणा, नानू राम भील, गोपाल भील, पन्नालाल मीणा, छेलूराम, बालकराम, भगवान सिंह, रामबाबू राठौर, आनंदी लाल मीणा,मलुक सिंह, मुकेश गोस्वामी, गगनदीप, किशन वर्मा, धर्मराज मीणा, गिर्राज गुर्जर अशोक मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।