बूंदी में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को जिले की 241 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) हरफूल सिंह यादव ने बताया कि जिले में पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। पहले यहां 182 पंचायतें थीं। 59 नई पंचायतों के गठन के बाद यह संख्या बढ़ी है। बूंदी की 24 और खटकड़ की 23 पंचायत समिति की कुल 47 ग्राम पंचायतों के लिए लॉटरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार निकाली गई।