बूंदी जिले में बुधवार को चार निकायों मतदान हो रहा है। कुल 1 लाख 27 हजार 13 मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे। इसके लिए 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चार निकायों में सुबह 2 घंटे में 22 हजार 457 वोट पड़े। बूंदी नगर परिषद में 16.34 प्रतिशत और देई नगर पालिका में सर्वाधिक 24.41 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोपहर 1 बजे तक बूंदी नगर परिषद में 43.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, इंद्रगढ़ नगर पालिका में सर्वाधिक 57.29 फीसदी वोटिंग हुई। बूंदी में 73.77 प्रतिशत, इंद्रगढ़ में 87.44, केशोरायपाटन में 83.33 और देई नगर पालिका में 81.12 प्रतिशत मतदान हुआ। इन केंद्रों में बूंदी नगर परिषद के 94, केशोरायपाटन के 25, देई के 20 और इंद्रगढ़ के 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। बूंदी जिले के 4 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें बूंदी में 212, इंद्रगढ़ में 56, केशोरायपाटन में 88 और देई में 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। विभिन्न निकायों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है: