बूंदी में पुलिस ने 1 दिवसीय विशेष अभियान 'एरिया डॉमिनेशन' चलाया। इसके तहत 228 चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर 154 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 198 पुलिस अधिकारी और जवानों की 61 टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अवैध शराब से जुड़े कुल 24 मामले दर्ज हुए। गिरफ्तार अपराधियों में 13 स्थाई वारंटी, सामान्य मामलों में वांछित 38 अपराधी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम में फरार 19 अपराधी शामिल हैं। गंभीर धाराओं में वांछित 4 अपराधी भी पकड़े गए। इस कार्रवाई से जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों में हड़कंप मच गया।