सिरोही | नांदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने प्राथमिक परिसर के लिए तीन कुर्सियां, एक मेज और दो माइक स्टैंड भेंट किए। कार्यक्रम प्रधानाचार्य देवेश कुमार खत्री की उपस्थिति में हुआ। विद्यालय में प्रार्थना ढोलक, हारमोनियम और साउंड सिस्टम के साथ होती है। माइक स्टैंड इसी उपयोग के लिए दिए गए। वर्मा ने ऑनलाइन कार्य शुरू करने के लिए कम्प्यूटर और प्रिंटर के उपयोग हेतु मेज-कुर्सियां भी दीं।