निकट बिसलपुर में रविवार सुबह 7 बजे रावणा राजपूत की गली में दो सांड आपस में भिड़ गए। कुछ देर में दो और सांड इसमें शामिल हो गए। ग्रामीणों ने पानी फेंककर और लाठी की मदद से सांडों को अलग करने की कोशिश की। 20 मिनट बाद चारों सांडों को अलग किया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या बढ़ने और हादसे के खतरे की बात कहते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की है।