तमिलनाडु के चेन्नई में कार में सो रही 12 साल की बच्ची का कथित तौर पर कार समेत अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 230 किलोमीटर दूर सिरकाझी से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता रविवार रात वल्लनचेरी में एक रेस्टोरेंट के पास अपनी कार खड़ी करके खाना खाने अंदर चले गए थे। इस दौरान उनकी बेटी कार की पिछली सीट पर सो रही थी। जब माता-पिता खाना खाकर वापस लौटे तो कार और बच्ची दोनों गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुडुवनचेरी पुलिस ने बच्ची और कार की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं थीं। सुबह 4:30 बजे कार से उतरकर मांगी मदद सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे बच्ची मयिलादुथुराई जिले के सिरकाझी स्थित न्यू बस स्टैंड के पास कार से उतरकर भागने में सफल रही। उसने वहां मौजूद ऑटो रिक्शा चालकों को बताया कि उसका अपहरण किया गया है। ऑटो चालकों ने बच्ची को सिरकाझी महिला पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने उसके माता-पिता से संपर्क किया और बच्ची को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के कार से उतरने के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 230 किलोमीटर तक बच्ची को साथ क्यों ले गया आरोपी? गुडुवनचेरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मकसद का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। हालांकि, आरोपी का कहना है कि उसे नहीं पता था कि कार में बच्ची सो रही है। वह सिर्फ कार चुराना चाहता था। अधिकारी ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा- अगर आरोपी का इरादा सिर्फ कार चोरी करना था, तो वह बच्ची को अपने साथ 230 किलोमीटर दूर तक क्यों ले गया? हम उसके इरादों और पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए हर पहलू से पूछताछ कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हम आगे की जानकारी दे पाएंगे। पुलिस अब अपहरण के पीछे आरोपी के मकसद, उसकी मंशा और इस अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
कार के साथ 12 साल की बच्ची का अपहरण:चेन्नई में 230 किलोमीटर दूर मिली; एक आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में कार में सो रही 12 साल की बच्ची का कथित तौर पर कार समेत अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 230 किलोमीटर दूर सिरकाझी से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया ह...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...