गलियाकोट| श्री रामनगर चितरी में महेंद्र भोई ने बच्चों के लिए चित्र बनाओ प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया। इसमें मोहल्ले के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया बच्चों ने अलग-अलग तरह के चित्र बनाएं। सभी बच्चों को ड्रॉइंग कलर उपहार स्वरूप दिए। महेंद्र ने बताया कि इस प्रकार की गति विधि से बच्चों में मोबाइल फोन से दूरी बनती है और वे मानसिक रूप से स्वस्थ एवं खुश रहते है।