चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही बाड़ेबंदी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को वोटिंग के बाद शाम होते-होते प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव कार्यालयों पर जुटने लगे। दिनभर मतदान केंद्रों पर नजर रखने वाले प्रत्याशी अब अपने-अपने समीकरणों को समझने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इस बार मतदान प्रतिशत 67.87 फीसदी ही रहा। यानी करीब 98 हजार मतदाताओं में से 66 हजार 667 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कम मतदान को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकाल रहे हैं। जेन Z वोटर्स का कहना है कि पार्टी देखकर वोट नहीं देना चाहिए। अपने इलाके के मुद्दों को देखकर प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने लाइन में लगकर वोट दिया। उन्होंने कहा- भाजपा से जनता त्रस्त है, बदलाव चाह रही है। इधर, सांसद सीपी जोशी ने कहा- चाहे विचारधारा कोई भी हो, हर व्यक्ति को वोट करना चाहिए। वहीं मधुबन वार्ड नंबर 29 के प्रत्याशी के समर्थन में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, आकोला और कपासन निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। अब तक कितना हुआ मतदान