प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और वन विभाग ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के मकसद से यह मार्च किया गया। फ्लैग मार्च 21 सितंबर को क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत की मौत के बाद निकाला गया। चुंडावत अवैध खनन रोकने की कार्रवाई के दौरान गंभीर घायल हुए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। छोटी सादड़ी के रेंज ऑफिस से शुरु हुआ मार्च संयुक्त फ्लैग मार्च छोटी सादड़ी के रेंज कार्यालय से शुरू हुआ। यह शहर के कई रास्तों से होते हुए सुक्कड़ गांव में घटनास्थल तक पहुंचा। फिर पीथलवड़ी, मोहनपुरा, सरवाणिया, धावड़ा मोड़ से होते हुए छोटी सरवण में खत्म हुआ। कई अधिकारी रहे शामिल मार्च में सहायक वन संरक्षक (ACF) प्रतापगढ़, पुलिस उपनिरीक्षक छोटी सादड़ी और सीआई धोलापानी सहित कई अधिकारी शामिल थे। पुलिस और वन विभाग ने संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर नियमों के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने लोगों से बात कर सहयोग मांगा।