चूरू में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को अग्रसेन भवन में कई मनोरंजक, रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें समाज की महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। महोत्सव की शुरुआत बिना गैस कुकिंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी पाक-कला दिखाई। 15 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं और युवतियों के लिए 'कलेक्ट द कॉइन' प्रतियोगिता भी हुई। म्यूजिकल चेयर में कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे कपड़ों में डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इससे अग्रसेन भवन का माहौल उत्सव जैसा बन गया। आयोजन समिति ने बताया कि विजेताओं को 11 अक्टूबर को इनाम दिए जाएंगे। शनिवार को ग्लास कलेक्शन, जंपिंग रेस, बंदनवार सजाओ और रस्साकस्सी जैसी चार और प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव का मकसद समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता बढ़ाना है। ऐसे आयोजन प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं।