बाबा रामदेव सेवा समिति चूरू ने बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए एक विशाल निशुल्क भंडारे को शनिवार को रवाना किया। यह भंडारा एनएच-11 पर बाप गांव से चार किलोमीटर पहले 12 से 16 सितंबर तक लगाया जाएगा। भंडारे को रवाना करने से पहले भांबी बस्ती में स्थित बाबा रामदेव ज्योति से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की गई। समिति अध्यक्ष मांगीलाल पुजारी को सुरेंद्र कुमार बाकोलिया और अशोक भार्गव ने ध्वजा प्रदान की। इसके बाद बाबा रामदेव के जयकारों के साथ भंडारे को रवाना किया गया। इस निशुल्क भंडारे में पदयात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल सुविधा, मोबाइल चार्जिंग, ठंडा पानी, नहाने और आराम करने की व्यवस्था रहेगी। सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क होंगी। इस मौके पर ताराचंद पैंसिया, बिरदीचंद रसगनिया, महावीर प्रसाद सूनिया, दयानंद गढ़वाल, गोगराज, रमेशचंद्र सैनी, प्रतापसिंह तंवर, शीशपाल सिंह तंवर, अशोक भार्गव, महेंद्र भार्गव, गणेश भार्गव, लालचंद, लक्ष्मीनारायण, विक्की, सिद्धार्थ, सूरज, दीपचंद इंदलिया, ओमप्रकाश रसगनिया और अजय बारूपाल सहित कई लोग मौजूद थे।