चूरू के कन्या आदर्श छात्रावास में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने छात्राओं से बात की। उन्होंने महिला कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत यह संवाद किया। छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और अपनी जरूरतों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव मंत्री को बताए। गहलोत ने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित माहौल और जरूरी सुविधाएं देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने को कहा। विधायक हरलाल सहारण और पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने भी छात्राओं को लक्ष्य तय कर मेहनत करने की सलाह दी। छात्राओं ने ओपन जिम और लाइब्रेरी खोलने की मांग रखी। मंत्री गहलोत ने छात्राओं की मांगों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को छात्रावास में छात्राओं की हर हफ्ते स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए।