चूरू में बुधवार को सरकारी लोहिया कॉलेज के सामने एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पुलकित चौधरी की अगुवाई में हुआ। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी शव यात्रा निकाली। एनएसयूआई ने वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी धरना दिया। पुलकित चौधरी ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन स्थल से उठाने को सरकार की गलत हरकत बताया। चौधरी ने केंद्र सरकार के गृह मंत्री पर घमंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता बदलाव लाती है। इस मौके पर अनीश खान, तौफीक खान, सुरेंद्र बरोड़, राकेश कस्वां सिरसली, सोनू मेघवाल गाजसर, अजय गाजसर, राकेश कस्वां झारिया, अजय चौधरी, शाहरुख मनियार, सुमित कड़वासरा, रेहान मलिक, सूफियान डीके और रोहन स्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।