राज्य निर्वाचन आयोग ने चूरू जिले में पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब धनतेरस यानी 6 नवंबर को मतदान नहीं होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके ठीक एक दिन बाद, 5 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव होंगे। चूरू जिले में 2 चरणों में चुनाव आयोग ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चूरू जिले में 2 चरणों में चुनाव होने हैं। तीसरे चरण में बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी, सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर और सरदारशहर पूर्व में मतदान होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 26 अक्टूबर को होगी। पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन 19 अक्टूबर से 4 नवंबर तक भरे जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा।