चूरू के अगुणा मोहल्ला सिंगी धोरा स्थित सच्चियाय माता मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव घटस्थापना के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की। इस दौरान देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। नवरात्र के पहले दिन जयपुर निवासी चंद्रभान सिंगी और उनकी पत्नी कांता सिंगी मुख्य यजमान रहे। उन्होंने पंडित शुभकरण शर्मा की देखरेख में विधि-विधान से घटस्थापना की। इसके बाद मां शैलपुत्री की अखंड ज्योत जलाई गई। मंदिर व्यवस्थापक अभय सिंगी ने बताया कि मां शैलपुत्री नवदुर्गाओं में पहले स्थान पर हैं। महाआरती में सूरत से आए राजेंद्र सिंगी, निर्मल वैद, दलीप कुमार खीची, सूर्यप्रकाश खिची, रमेश शर्मा, राजेंद्र सुराणा, प्रवीण वैद, राजश्री सिंगी, रुकमणी देवी, विमला खीची, पूनम सरोठिया, अनू बांठिया, नवीता नाहटा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।