स्वच्छ व सुंदर बाड़मेर के संकल्प के साथ रविवार को बाड़मेर रेलवे स्टेशन के बाहर सफाई अभियान चला। युवा नेता जोगेश मेहता सराफ ने जीव रक्षा केंद्र व अपने शहर को साफ रखें टीम के साथ लंबे समय से जमा कचरा हटाया। स्टेशन के बाहर बड़ी मात्रा में कचरे से माहौल अस्वच्छ हो गया था। खुले कचरे के बीच गायें कचरा खाती दिखती थीं। पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा था। शहर की स्वच्छता पर सवाल थे। जोगेश मेहता सराफ, जीव रक्षा केंद्र और अपने शहर को साफ रखें टीम मौके पर पहुंची। सभी ने श्रमदान किया। कचरा हटाया। आसपास का क्षेत्र साफ किया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया गया। खुले में कचरा नहीं डालने का संदेश दिया गया। जोगेश मेहता सराफ ने कहा स्वच्छ बाड़मेर केवल नगर परिषद या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है।