राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोटवाड़ा बालाजी, ग्राम पंचायत लोटवाड़ा, ब्लॉक बैजूपाड़ा, जिला दौसा में 70वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 सितंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिर्राज प्रसाद शर्मा ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोटवाड़ा की पीईईओ सरोज की उपस्थिति में हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषिक एवं पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह जादौन, गजेन्द्र सिंह, इन्द्राज सिंह मीना, प्रेम कुमारी, रीता वर्मा, मदन लाल, विक्रम सिंह गुर्जर, शारीरिक शिक्षक मनीष चौहान, रमेश चंद मीणा एवं विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।