मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगें। वे सुबह साढ़े 11 बजे हवाई मार्ग से कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर शहर भाजपा की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से बोरखेड़ा कोरल पार्क स्थित एलन के हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कोरल पार्क में होने वाली बैठक में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान सीएम कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव को लेकर संवाद करेंगे और नगर निकाय चुनाव में मिली जीत के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधायक व प्रत्याशी, सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, अध्यक्ष व महामंत्री बुलाए गए हैं। प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान प्रधान, चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री बुलाए गए हैं।