नगर परिषद में आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बुधवार सुबह 10:30 बजे पदभार संभाला। अब तक अतिरिक्त चार्ज जितेंद्र मीना के पास था। चौधरी को आयुक्त हनुमानगढ़ से प्रतापगढ़ नगर परिषद आयुक्त लगाया गया है। वे मूलनिवासी नागौर के है। स्टाफ ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रतापगढ़ | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान व गणित में बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्न 18 से बढ़ाकर 20 कर दिए हैं। रिक्त स्थान वाले प्रश्न हटा दिए। अति लघुत्तरात्मक प्रश्न 1 की जगह 2 अंक और निबंधात्मक प्रश्न 4 की जगह 5 अंक के होंगे। गणित में ग्राफीय विधि को शामिल किया गया है।