भास्कर न्यूज । रोहट कस्बे में स्थित पटेल छात्रावास में गुरुवार को रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, विधायक भीमराज भाटी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल खुडाला, सांसद प्रत्याशी रही संगीता बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दावेदारों से आवेदन लिए। आवेदन जमा कराने बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ छात्रावास पहुंचे। जिला परिषद के लिए 15 आवेदन : जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वार्ड संख्या 1 से 4, वार्ड संख्या 2 से 3, वार्ड संख्या 3 से 8 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत समिति के लिए 55 आवेदन : पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। वार्डवार प्राप्त आवेदनों में वार्ड संख्या 1 से 4, वार्ड संख्या 2 से 2, 3 से 3, 4 से 2, 5 से 3, 6 से 2, 7 से 1, 8 से 1, 9 से 5, 10 से 5, 11 से 1, 12 से 2, 13 से 4, 14 से 1, 15 से 4, 16 से 3, 17 से 1, 18 से 5, 19 से 5 आवेदन शामिल हैं। चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।