चुनाव आयोग की धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 सितंबर को जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भरतपुर जिले से डीसीसी चीफ दिनेश सूपा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने भरतपुर जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जयपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।