सोमवंशी (जायसवाल) क्षत्रिय युवा संगठन ने वार्ड 12 के नवनिर्वाचित पार्षद नारायण साईवाल और वार्ड 54 की पार्षद भावना सोमवंशी का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष योगेश उदयवाल(पिंटू) ने बताया कि नारायण साईवाल चार बार पार्षद चुनाव जीत चुके हैं। सभा भवन स्थित भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर परिसर में 109वीं राशन किट का वितरण भी हुआ। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह जायसवाल के अनुसार 20 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किट दी गई।