हरसाणी में रविवार को गौमाता के सम्मान, संरक्षण, संवर्धन का संदेश लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान रथ यात्रा पहुंची। गांव में श्रद्धा, उत्साह, भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों, युवाओं ने पुष्पवर्षा की। माल्यार्पण किया। गौमाता के जयकारों से हरसाणी गूंज उठा। रथ यात्रा के साथ पहुंचे साधु-संतों के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें महंत चन्द्रमादास महाराज प्रांतीय नंद बाबा अयोध्या धाम, महंत प्रवीणपुरी महाराज, महंत नारायण भारती, बाड़मेर जिला संत प्रभारी महंत दिनेश भारती, महंत डूंगरगिरी, स्वामी नरसिंग पुरी देदड़ियार, निर्मलपुरी, हमीराराम सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। गौ सम्मान आह्वान अभियान के राज्य प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने कहा गौमाता का सम्मान किसी एक व्यक्ति या संगठन का विषय नहीं है। यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। संतों ने गौ संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। संतों ने 17 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया।