मिल एरिया स्थित चीमा बाई संचेती स्कूल में विश्व हृदय दिवस पर आरोग्य भारती और लायंस क्लब के संयुक्त आयोजन में सीपीआर प्रशिक्षण व पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला हुई। जिला सचिव अखिल व्यास के अनुसार 200 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों ने आपात स्थिति में जीवन रक्षा की तकनीक, नैनो प्लास्टिक के नुकसान और साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी ली।