राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा भाखरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा तथा पोषण व एनीमिया पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिला अधिकारिता विभाग के अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक देवी बामणिया ने सहयोग भी, सम्मान भी पहल की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से हेड पीएलवी मांगीलाल तंवर ने लालसा हेल्पलाइन 15100, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर योजना, बाल विवाह और लोक अदालत से जुड़ी जानकारी साझा की। पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र की परामर्शदाता माया चारण और उर्मिला कुमारी ने भी जानकारी दी।