सकतपुर| सावन मास के चौथे व अंतिम सोमवार को कस्बे समेत आसपास के गांवों में सुबह से शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। कस्बे के हरिहर आश्रम में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना के लिए दिनभर महिला-पुरुषों के साथ बालिकाओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बिल्व पत्र, आक, धतूरा, पुष्प अर्पित किए। पंचामृत से स्नान कराकर पूजा की। नोहल्या गांव के शिव मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे। बिछालस गांव के भंडदेवरा में स्थित शिवलिंग के दर्शन किए। आमलीजागीर गांव के पास जंगल में स्थित ओधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भी दिनभर आवाजाही रही। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।