देश के कई राज्यों में अब ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के 28 शहरों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर तक रह गई। लोगों को दिन में गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। राजस्थान में भी सर्दी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह फतेहपुर में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीकर में पारा 6.5 और जयपुर में 13.3 डिग्री रहा। हालांकि, दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवात अकवान के असर से बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बिहार के गयाजी में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि बेगूसराय और नालंदा में बादल छाए रहे। राज्य में 22 नवंबर तक बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। चक्रवाती अकवान शुक्रवार सुबह ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराया था। इसके असर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई। गंजाम जिले के पात्रापुर में सबसे ज्यादा 209 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोलकाता में भी शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हुई। हालांकि, ओडिशा में अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। सैटेलाइट तस्वीर में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
यूपी में घना कोहरा, राजस्थान के फतेहपुर में 5.5°C पारा:चक्रवात अकवान से ओडिशा-बंगाल सहित 4 राज्यों में बारिश; बिहार में 22 नवंबर तक अलर्ट
देश के कई राज्यों में अब ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के 28 शहरों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर तक रह गई। लोगों को दिन में ग...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...