टोंक| दैनिक भास्कर अपने पाठकों के लिए इस त्योहारी सीजन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। नवरात्र की शुरुआत के साथ ‘खुशियों की शॉपिंग’ उत्सव शुरू हो रहा है। इसके तहत दैनिक भास्कर से जुड़े आउटलेट और आयोजन में शामिल शहर के ब्रांडेड शोरूम व फर्मों से निर्धारित राशि की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष उपहार पाने का अवसर मिलेगा। 11 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस शॉपिंग उत्सव में खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रारूप में बिल संलग्न कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद वे मेगा लकी ड्रॉ में शामिल हो सकेंगे। यानी त्योहारी खरीदारी के साथ ग्राहकों को उपहार और बड़े इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा। दैनिक भास्कर ‘खुशियों की शॉपिंग’ उत्सव के जरिए शहर और जिले के ग्राहकों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिष्ठित ब्रांडेड शोरूम एवं फर्मों को भी इस उत्सव से जोड़ रहा है। फेस्टिवल सीजन में खरीदारी को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिष्ठान शामिल होंगे। शॉपिंग उत्सव में भागीदारी, संबंधित आउटलेट व नियमों की अधिक जानकारी के लिए 70147 86020 और 95491 59818 पर संपर्क किया जा सकता है।