चौथ का बरवाड़ा | जैन समाज द्वारा बुधवार से दशलक्षण महापर्व की शुरुआत की गई। इसके पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और भगवान महावीर स्वामी के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की बोलियां भी लगाई गई। साथ ही दिनभर पूजा के साथ भजन कीर्तन भी हुआ। महिलाओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर भगवान महावीर के जयकारे लगाए।