दौसा में 96 साल की बुजुर्ग महिला जिला न्यायालय के फर्स्ट फ्लोर नहीं जा सकी तो जिला जज केशव कौशिक खुद नीचे आ गए। कार में बैठी सम्पत्ति देवी को अपने हाथों से अवार्ड राशि का 8.21 लाख रुपए का चेक सौंपा। मामला यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी का है। हाईकोर्ट जयपुर पीठ के आदेश पर बीमा कंपनी ने ब्याज राशि जमा कराई थी। इसी राशि का चेक देने के लिए बुजुर्ग महिला कोर्ट पहुंची थीं। 2016 के मामले में हाईकोर्ट ने 6 मई को अवार्ड पारित किया मामला 2016 के यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता बनाम बत्ती लाल से जुड़ा है। हाईकोर्ट जयपुर पीठ ने 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया था। आदेश की पालना में बीमा कंपनी ने ब्याज सहित कुल 8 लाख 21 हजार 67 रुपए की अवार्ड राशि अधिकरण में जमा कराई। अधिकरण के आदेश के अनुसार यह राशि महिला के बचत खातों में जमा कराई जानी थी। कोर्ट की पहली मंजिल तक नहीं पहुंच सकीं महिला 96 साल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी राधेश्याम शर्मा चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण कार में बैठी थीं। बुजुर्ग महिला की स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक खुद कोर्ट से नीचे आए। कार में बैठी महिला से औपचारिकता पूरी करने बाद अवार्ड राशि का चेक दिया। --- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … घायल को चेक देने कोर्ट रूम से बाहर आए जज:फर्स्ट फ्लोर पर जाना था, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की वजह से चल नहीं पा रहा था दौसा में बुधवार को डिस्ट्रीक्ट जज केशव कौशिक एक घायल को चेक कोर्ट रूम से नीचे उतरे। दरअसल, बुधवार को एक बीमा कंपनी को लेकर प्रकरण पेंडिंग था। पूरी खबर पढ़िए