दौसा|राजस्थान ऑप्टिशियंस एसोसिएशन जिला दौसा के तत्वावधान में जिला ऑप्टिकल संगठन का शपथ ग्रहण समारोह 20 सितंबर को रामली ग्रैंड होटल में होगा। समारोह में जिला संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव खंडेलवाल, सचिव गिरीश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष प्रशांत खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में संगठन के मार्गदर्शक आनंद मेहरवाल भी शामिल होंगे।