दौसा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को 2 नगर परिषद और 3 नगर पालिकाओं में मतदान होगा। दौसा और लालसोट नगर परिषद के साथ लवाण, मंडावरी और रामगढ पचवारा नगर पालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। इन 5 निकायों में कुल 1 लाख 25 हजार 817 मतदाता हैं, जो 150 वार्डों में 600 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दौसा में सबसे ज्यादा 245 प्रत्याशी दूसरे चरण में सबसे ज्यादा प्रत्याशी दौसा नगर परिषद में हैं। यहां 55 वार्डों में 84 बूथ बनाए गए हैं और 245 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लालसोट नगर परिषद में 35 वार्ड और 35 बूथ हैं। यहां 131 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लवाण नगर पालिका में 20 वार्ड और 20 बूथ हैं। यहां 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। रामगढ पचवारा नगर पालिका में 20 वार्ड और 20 बूथ हैं। यहां सबसे कम 68 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मंडावरी नगर पालिका में 20 वार्ड और 20 बूथ हैं। यहां 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह दूसरे चरण में कुल 150 वार्डों के लिए 179 बूथ बनाए गए हैं और 600 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दौसा में 74 हजार से ज्यादा मतदाता दौसा नगर परिषद में सबसे ज्यादा 74,445 मतदाता हैं। इनमें 38,884 पुरुष और 35,561 महिला मतदाता हैं। लालसोट में 26,665 मतदाता हैं। इनमें 13,763 पुरुष और 12,897 महिलाएं हैं। लवाण में 10,205 मतदाता हैं। इनमें 5,268 पुरुष और 4,937 महिलाएं हैं। रामगढ पचवारा में 6,662 मतदाता हैं। इनमें 3,435 पुरुष और 3,227 महिलाएं हैं। मंडावरी में 7,840 मतदाता हैं। इनमें 4,060 पुरुष और 3,780 महिलाएं हैं। इन 5 निकायों में कुल 1,25,817 मतदाता हैं। इनमें 65,410 पुरुष और 60,402 महिला मतदाता हैं। पहले चरण में 915 प्रत्याशी थे इससे पहले 9 सितंबर को जिले में पहले चरण का मतदान हुआ था। इसमें बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय और भाण्डारेज निकाय शामिल थे। पहले चरण में कुल 915 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन निकायों में 1 लाख 23 हजार 808 मतदाता थे, जिनमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा ने मतदान किया। अब जिले के बाकी 5 निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। 14 सितंबर को होगी मतगणना दौसा जिले के सभी नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। दूसरे चरण के मतदान के बाद इन 5 निकायों के 600 प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम भी इसी दिन सामने आएंगे।