दौसा जिले के महवा में युवक की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामराज (25) समलेटी गांव का रहने वाला था। रविवार शाम वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर साथ खेल रहे दोस्त उसे महवा अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद जयपुर के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मैच से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक टॉस कराते हुए दिखाई दे रहा है। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था समलेटी सरपंच रचना मीणा ने बताया- रामराज समलेटी रविवार को 3:30 बजे दोस्तों के साथ गांव के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। मैच के बीच में ही रामराज के सीने में दर्द होने लगा। इस पर उसके साथी निजी कार से उसे महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया। रास्ते में दौसा के पास रामराज ने दम तोड़ दिया। पांच महीने पहले हुई थी शादी घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रामराज अपने दोस्तों के साथ मैच से पहले टॉस कर रहा है। टॉस जीतकर उसकी टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। रामराज की पांच महीने पहले ही अप्रैल में शादी हुई थी, वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। मृतक का छोटा भाई राहुल मीणा (23) भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। रामराज के पिता समलेटी गांव में खेती करते हैं। महवा सीआई महेन्द्र सिंह यादव ने बताया- एक युवक की हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिली। मगर परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। बता दें कि 4 महीने पहले भी समलेटी गांव के 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कार्तिक बैरवा (14) पुत्र अशोक बैरवा आठवीं क्लास का स्टूडेंट था। यह खबर भी पढ़े 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत:पानी पीने के लिए उठा था, अचानक जमीन पर गिर पड़ा 30 साल के युवक को नींद में आया हार्टअटैक, मौत:मुंबई से दोस्तों के साथ घूमने आया था राजस्थान, सुबह जगाया तो नहीं उठा कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत:पुलिस लाइन ग्राउंड में गश खाकर गिरे, बहन को फोन करके बुलाया 30-साल के बिजली विभाग के कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत:ड्यूटी के दौरान सीने में हुआ था दर्द, अजमेर जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ा